BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मियां तेज....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 21, 2021

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मियां तेज.......




रेवांचल टाईम्स - प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जल्द जारी कर सकते हैं जिला अध्यक्षों की सूची बरघाट निवासी ढाल सिंह बिसेन को लेकर युवाओं में दिख रहा रुझान दावेदारों में जिले के सभी नेताओं के  करीबी माने जाते हैं ढाल सिंह ढालसिंह बिसेन को युवा मोर्चा सिवनी जिला अध्यक्ष बनाने की उठी मांग सिवनी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जल्द ही जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर सकता है।

 इसको देखते हुए सिवनी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद  को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।


लगभग आधा दर्जन से अधिक दावेदारों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय और ऐज फैक्टर को देखते हुए फिट बैठते नजर आ रहे हैं बरघाट निवासी ढाल सिंह बिसेन, जो वर्तमान में युवा मोर्चा जिला मंत्री के पद पर हैं।

बरघाट मुख्यालय में आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने एकत्र होकर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सहित पार्टी आलाकमान से  ढाल सिंह बिसेन को भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी जिला अध्यक्ष बनाने की मांग की है।


अब देखना यह है कि जिले के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय ढाल सिंह बिसेन को पार्टी आला कमान यह जिम्मेदारी सौंपता है या नहीं?


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment